ग्राम कचहरी से संबंधित वादों का कराएं निष्पादन

डीएलएसए सेक्रेटरी ने की बीपीआरओ के साथ बैठक

अररिया. न्याय मंडल के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के निर्देश के आलोक में आगामी नौ मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के मद्देनजर मंगलवार को एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उनके प्रकोष्ठ में जिले के सभी पंचायत राज पदाधिकारियों (बीपीआरओ) की बैठक बुलाई गयी. बैठक के माध्यम से डीएलएसए सेक्रेटरी ने उपस्थित सभी प्रखंडों से आये पंचायती राज पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आप सभी अपने अपने ग्राम कचहरी से संबंधित सुलहनीय वादों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर में अवश्य करवाएं. इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये. डीएलएसए सेक्रेटरी ने कहा कि अधिक से अधिक सुलहनीय वादों में पक्षकारों को नोटिस निर्गत करें ताकी पक्षकार अपने सुलहनीय वादों के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर के पटल पर आ सके. मौके पर पलासी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अखिलेश कुमार, फारबिसगंज प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी शशि रंजन कुमार, नरपतगंज व भरगामा के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह तथा कुर्साकांटा व सिकटी के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमित कुमार मिश्रा मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >