एसएफसी गोदाम से 22 क्विंटल चावल चोरी

चार लोगों को किया गिरफ्तार

अररिया. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आवंटित चावल की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है. आरएस थाना पुलिस ने 44 बोरा यानी 22 क्विंटल चावल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चोरी में प्रयुक्त महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गयी है. गत 04 मई को एसएफसी गोदाम, अररिया के सहायक प्रबंधक ने प्रखंड परिसर स्थित गोदाम संख्या 10 की दीवार तोड़कर 40-45 बोरा चावल चोरी की सूचना दी थी. इसको लेकर आरएस थाना में कांड संख्या 98/26, धारा के तहत मामला दर्ज कर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम गठित हुई. एसपी जितेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि तकनीकी अनुसंधान व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने राहुल कुमार, अजय कुमार, गौरी शंकर सिंह व किशन कुमार को गिरफ्तार किया है. चारो ईटहारा, शिवपुरी व अररिया बाजार, अररिया के निवासी हैं. पुलिस ने 44 बोरा चावल व 34 खाली जूट के बोरे भी बरामद किये हैं. छापेमारी दल में आरएस थानाध्यक्ष अंकुर, त्रिपुरारी कुमार, सौदागर कुमार, सिपाही प्रीतम कुमार व चौकीदार रामदेव पासवान शामिल थे. एसपी ने बताया कि सरकारी अनाज चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >