ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने पर जोर

लोजपा (रा) के अररिया जिलाध्यक्ष ने की बैठक

अररिया. लोजपा रामविलास संसदीय बोर्ड अररिया जिलाध्यक्ष अमित सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें संसदीय बोर्ड के जिला कमेटी का विस्तार हुआ. जिसमें तीन जिला उपाध्यक्ष बनाये गये. सुमन कुमार दास, शेखर कुमार, बिपिन यादव ये तीनों की लोजपा रामविलास संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए इन्हें ये दायित्व दिया गया. इस कार्यक्रम में प्रदेश संसदीय बोर्ड की ओर से सहायक जिला प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता डॉ ओम प्रकाश सोनू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी लोग सक्रियता के साथ अपने काम में जुट जायें. सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं और संगठन मजबूत बनाएं. पंचायत स्तर पर मजबूत किया जाए. ताकि जन आकांक्षा को पूरा किया जा सके. राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी को बिहार के मुख्यमंत्री बनाना जनता की मांग को पूरा करना होगा. इसके लिए एक एक कार्यकर्ता को ईमानदारी से काम करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >