नरपतगंज. बीसी, ईबीसी कन्या आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 में अररिया जिले के लिए 16 सीट निर्धारित है. जिसमें से नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय दरगाहीगंज से आठ छात्राओं ने सफलता प्राप्त किया है. वर्ष 2025 में भी 12 छात्राओं ने सफलता प्राप्त किया था. लगातार दो वर्षों से सर्वाधिक छात्राओं को सफलता दिलाने में विद्यालय परिवार सफल रहा है. सफल छात्राओं में भव्या, कोमल, प्राची, पिहल, आशिका, ब्यूटी, छोटी रानी, प्रीति शामिल हैं. छात्राओं के सफलता पर प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सहित शिक्षक व ग्रामीणों ने बधाई दी है. वहीं शनिवार को प्रधानाध्यापक के द्वारा सभी सफल आठ छात्राओं को विद्यालय में सम्मानित किया किया गया.
कन्या आवासीय विद्यालय की आठ छात्राएं सफल
सभी सफल आठ छात्राओं को विद्यालय में किया सम्मानित
