एफसीआइ गोदाम का डीएसओ ने किया निरीक्षण

कटौती का जल्द किया जायेगा समाधान

4- प्रतिनिधि, भरगामा प्रखंड स्थित भारतीय खाद्य निगम गोदाम का शनिवार को डीएसओ संजय कुमार ने नियमित निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने गोदाम में उपलब्ध अनाज की गुणवत्ता, भंडारण की स्थिति व वितरण प्रणाली की गहन जांच की. निरीक्षण के दौरान गोदाम एजीएम विनिता कुमारी से विभिन्न प्रकार की जानकारी ली गयी. अधिकारियों ने अनाज की गुणवत्ता, सुरक्षा उपायों व वितरण प्रणाली से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि राशन सही मात्रा में उचित लाभार्थियों तक पहुंचे. निरीक्षण के दौरान डीएसओ ने गोदाम की स्वच्छता, अनाज की उचित देख-रेख व स्टॉक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया. उन्होंने भंडारण प्रक्रिया को व अधिक पारदर्शी व सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिये. डीएसओ ने कहा कि इस तरह का रूटीन निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा. ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके. पीडीएस डीलर को प्रति बोरा आधा किलो अनाज कम दिये जाने के सवाल पर बताया कि इस बात की सूचना डीएम एफसीआइ संजीव सिंह को दी है. उन्होंने निर्देशित किया कि इस कटौती का समाधान जल्द किया जायेगा. इस निरीक्षण से स्पष्ट होता है कि प्रशासन खाद्यान्न वितरण प्रणाली को सुधारने व पारदर्शिता लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >