सीओ को आवेदन देकर की अतिक्रमण हटाने की मांग काम रोककर मजदूरों के साथ गालीगलौज करने का आरोप 4- प्रतिनिधि, जोकीहाट प्रखंड के पथराबाड़ी पंचायत वार्ड 07, रानी उत्तर टोला मस्जिद के समीप 850 फीट नाला मनरेगा योजना अंतर्गत बन रहा है. जल निकासी को लेकर गांव के लोग खुश हैं. लेकिन एक परिवार ने प्रधानमंत्री सड़क पर शौचालय व दुकान बना रखा है. जिससे निर्माण कार्य में बाधा हो रही है. अतिक्रमण कर रहे परिवार द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर ग्रामीणों ने अंचल पदाधिकारी नजमुल हसन को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. फिरोज ने बताया कि रानी गांव में खाता संख्या 127, खेसरा संख्या 319 की जमीन बिहार सरकार की आम भूमि है. जिस पर करीब 31 फीट चौड़ा प्रधानमंत्री सड़क है. लेकिन दोनों ओर अतिक्रमण कर शमीम आदि मकान बना लिया है. ग्रामीणों ने अतिक्रमणकारी शमीम, सज्जाद व समशीदा से निर्माण कार्य में सहयोग करने की बात कही. लेकिन उल्टे अतिक्रमण कारी व उनके परिवार वाले मिस्त्री और मजदूरों को आगे काम करने से रोक दिया. मजदूरों को लाठी-डंडे लेकर मारपीट पर उतारू हो गये. गांव के रकीब, सोहराब, हन्नान, अनवार, वाहिद, केसर, मोजिब, रज्जाक, नवाब, आदिल, मसूद, फारूक, शौकत, अख्तर ,रईस समेत पूरे मोहल्ले के ग्रामीणों ने कहा कि जल निकासी के लिये नाला निर्माण बहुत जरूरी है. अतिक्रमणकारियों द्वारा सड़क की जमीन पर कब्जा कर रखा गया है. जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों पर झूठे आरोप लगा रहा है. ग्रामीणों ने सीओ से मांग की कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर नाला निर्माण पूरा कराया जाय. वहीं सीओ नजमुल हसन ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है. नाला निर्माण को लेकर गांव में तनाव का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि जल्द अंचल कार्यालय द्वारा जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सभी ग्रामीण समाहरणालय में प्रदर्शन को मजबूर होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
