डीएलएसए सेक्रेटरी ने जाना बंदियों का हाल

बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा पर दें विशेष रूप से ध्यान

जेल व ऑब्जर्वेशन होम का किया निरीक्षण अररिया. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में सोमवार को न्याय मंडल अररिया के एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव मंडल कारा अररिया का निरीक्षण कर अधीक्षक को कई दिशा निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान कारा अधीक्षक सुजीत कुमार झा उपस्थित थे. डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने मंडल कारा अररिया में काराधीन बंदियों से मुलाकात की व उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में पूछताछ की. निरीक्षण के दौरान काराधीन बंदियों के रहने के सभी वार्ड, वासरुम, सभी वार्डों में पानी की उपलब्धता, कारा अस्पताल, कारागत बंदियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं, मुलाकाती कक्ष, भीसी की व्यवस्था, भोजनालय, महिला वार्ड, महिलाओं व उनके साथ रहने वाले बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं, काराधीन बंदियों के अध्ययन-अध्यापन का कार्य इत्यादि का निरीक्षण किया गया. साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. इसके बाद डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव के द्वारा पर्यवेक्षण गृह (ऑब्जर्वेशन होम) का भी निरीक्षण किया. जहां बच्चों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया. अधीक्षक, पर्यवेक्षण गृह, अररिया को निर्देशित किया कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर वह विशेष रूप से ध्यान दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >