अररिया. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ अररिया की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रेस क्लब अररिया में आयोजित की गई. बैठक में शिक्षकों की भूमिका, उनकी समस्याओं और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. संघ ने आगामी शिक्षक दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया. इस अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा.
समय पर वेतन भुगतान के लिए अधिकारियों को दिया साधुवाद
बैठक में संघ ने जिले में नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के कार्यों की सराहना की. संघ ने कहा कि वर्षों बाद शिक्षकों को माह के अंतिम दिन वेतन भुगतान किया गया है. साथ ही बकाया भुगतान में अधिकारियों ने व्यक्तिगत दिलचस्पी लेकर बिना किसी लाग-लपेट के भुगतान कराया है. इससे शिक्षकों में उत्साह का माहौल है.
शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों का होगा सम्मान
संघ की जिला कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से आगामी शिक्षक दिवस को व्यापक रूप से मनाने का निर्णय लिया. कार्यक्रम में जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा. संघ पदाधिकारियों ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने से उनमें उत्साह बढ़ेगा और अन्य शिक्षक भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित होंगे.
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम प्रताप वर्मा ने की. मौके पर प्रधान सचिव अभिषेक रंजन, राज्य कार्यकारिणी सदस्य रमेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष मसूद आलम, उपाध्यक्ष राजीव रंजन, अबुजर, आसिफ आलम, उप प्रधान सचिव चंदन कुमार, मुजाहिदुल हक, सचिव संजय चौपाल, अभिनंदन ऋषिदेव, कार्यालय सचिव जाहिद अख्तर, अंकेक्षक रणवीर पासवान, प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र विश्वास सहित शिक्षक प्रतिनिधि डोमन ऋषिदेव, राकेश कुमार और मुरली कुमार मौजूद थे.
