पीएम मोदी के भागलपुर आगमन को लेकर भाजपा ने की बैठक
-6-प्रतिनिधि, सिकटीआगामी 24 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन व कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सोमवार को प्रखंड के फुटानी चौक पंच नागेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में बरदाहा मंडल अध्यक्ष कुमोद कुमार झा की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी. प्रधानमंत्री की भागलपुर स्थित प्रस्तावित जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने को विस्तृत विचार विमर्श किया गया. इस मौके पर में भाजपा नेता दयानंद मंडल, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेंद्र विश्वास, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो दिव्यमूर्ति संदीप, प्रकाश मिश्रा, उमेश प्रसाद मंडल, मनोज कुमार मंडल, ललित सिंह, रणधीर झा, चुनचुन झा, महेंद्र ततमा, देवनारायण विश्वास, रणधीर मंडल, मुरलीधर मंडल, सुशील स्वराज, प्रदीप कुमार मंडल, शिवनारायण मंडल, कृष्णदेव शाह, गंगा साह, प्रकाश झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
———-प्रखंड क्षेत्र में 20403 किसान पीएम सम्माननिधि योजना से होंगे लाभान्वितसिकटी. पीएम किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किसानों के लिए सरकार ने ई-केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया है, ताकि अपात्र लाभुकों को न सिर्फ चिन्हित किया जा सके, बल्कि ऐसे लाभुक जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके किस्त को रोका जा सके. इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मियों को जिम्मेवारी सुनिश्चित की गयी. यहां तक कि किसानों के बीच जन जागरूकता भी चलाया जा रहा है.
किसानों का ई-केवाईसी पूर्ण
जिस किसान लाभार्थियों का ई-केवाईसी, बैंक खाता में एनपीसीआइ लिंक नहीं रहेगा तो वैसे किसान इस योजना के 19वें किश्त से वंचित रह जायेंगे. लेखपाल अमित कुमार झा ने बताया कि सिकटी में 23 हजार 403 किसानों के ई-केवाइसी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. वैसे विभाग द्वारा 12 फरवरी तक ई-केवाइसी कराने का निर्देश जारी किया गया है.
इस बार मिलेगी 19वीं किश्त
जानकारी अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18 किश्त जारी हो चुकी है. सरकार द्वारा 24 फरवरी को 19वीं किश्त जारी की जायेगी. इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसानों को विभागीय स्तर से जारी निर्देश का पालन करना होगा. यह योजना छोटे मझोले किसानों के लिए अत्यंत ही उपयोगी साबित हो रही है. सरकार की ओर से प्राप्त राशि से किसानों को खाद, बीज खेती की दूसरी जरूरी खरीद करने में आसानी हो रही है.बताया जा रहा है कि सभी कृषि पदाधिकारी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए लंबित ई-केवाइसी, एनपीसीआइ लिंक व आधार में त्रुटि सुधार के लिए निर्देशित किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
