-4- प्रतिनिधि, भरगामा कनीय अभियंता अनुराग कुमार व सहायक विद्युत अभियंता जियाउल हक अंसारी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. बिजली विभाग ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान लंबे समय से बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिया गया. वहीं अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गयी. बिजली विभाग के अनुसार, 36,513 उपभोक्ताओं में से 12,968 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका 5,000 रुपये से अधिक व एक साल से ज्यादा समय का बकाया है. इन्हें चिह्नित कर बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. विभाग ने बताया कि जनवरी से अब तक 860 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा चुका है. बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग ने हरिपुरकला, नया भरगामा, रघुनाथपुर व सिरसिया हनुमानगंज पंचायतों में अभियान चलाया. इस दौरान मो सज्जाद , रंजन यादव, मो इनसूल, अनिल पासवान, जयप्रकाश यादव, ललित मिश्रा, हरिनारायण भगत, वीरेंद्र यादव के खिलाफ भरगामा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी.
58 लाख रुपये की हुई वसूली
कनीय विद्युत अभियंता अनुराग कुमार ने बताया कि जनवरी से अब तक 2.33 करोड़ रुपये के बकाया में से 58 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है. उन्होंने उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द बकाया बिल जमा करने की अपील की, अन्यथा उनके कनेक्शन काट दिए जायेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
