फारबिसगंज. शहर के जुम्मन चौक पर डायमंड क्लब के बैनर तले 07 दिवसीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें 16 ह खिलाड़ी शामिल हुए. मौके पर मुख्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा नेता बेलाल अली व सरपंच शमसेर आलम सहित अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काट कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. टूर्नामेंट के पहले मुकाबला में फिरोज ने तजिम को हराया तो वहीं दूसरे मुकाबले में रॉकी ने शौकत को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है. टूर्नामेंट में तबारक टिंकू, तजिम, खुर्शीद, रॉकी, फिरोज, चंदन वर्मा, शौकत, प्रणव, मोनू, अशद सहित अन्य खिलाड़ियों ने भाग लिया. अंपायर की भूमिका सैय्यद हुसैन लड्डू व स्कोरर की भूमिका में सलाउद्दीन निभा रहे हैं. मुख्य अतिथि बेलाल अली ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से जुड़े रहने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है व खिलाड़ियों का मानसिक विकास भी होता है. खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर इस तरह का आयोजन होना चाहिए. .
डायमंड क्लब कैरम बोर्ड टूर्नामेंट का आयोजन
खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास
