फोटो-45-कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चियां. प्रतिनिधि, अररिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जयप्रकाश नगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कॉफी पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीओ आईसीडीएस मंजुला कुमारी व्यास ने किया. कार्यक्रम में बच्चियों को समानता के साथ-साथ महिला विकास निगम द्वारा दी जा रही सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चियों के बीच अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का लोगो युक्त टी-शर्ट, कैप, सिनटेरी पैड सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया. मौके पर महिला विकास निगम की जिला परियोजना प्रबंधक लोभा कुमारी, जिला मिशन समन्वयक शोएब रूमी, जेंडर विशेषज्ञ अनुज रंजन, केंद्र प्रसाशक वर्षा रानी सहित वन स्टॉप सेंटर के अन्य कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
