गैस की होम डिलिवरी को बेहतर बनाने की मांग

फारबिसगंज में रसोई गैस की आपूर्ति में सुधार

फारबिसगंज. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए रसोई गैस की होम डिलिवरी आपूर्ति को बेहतर बनाने की मांग तेज हो गयी है. खास कर के विभिन्न गैस एजेंसी कार्यालय के बाहर पर्ची कटवाने के नाम पर कथित तौर पर कुछ महिलाएं सुबह-सुबह लाइन में खड़ी हो जाती हैं. दूसरे उपभोक्ताओं का गैस कार्ड लेकर पर्ची कटवाने का धंधा इन दिनों शुरू हो गया है. जिस कारण सही उपभोक्ताओं को पर्ची नहीं मिल पाता है. ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई अति आवश्यक है. एचपी साक्षी गैस एजेंसी ने उपभोक्ताओं को पर्याप्त राहत पहुंचाई है. समय पर और समुचित गैस की आपूर्ति के चलते लगातार गैस का बैकलाग घटता जा रहा है. उपभोक्ताओं को अब उनके घरों तक रसोई गैस सिलिंडर की सुनिश्चित डिलीवरी मिल रही है. एजेंसी संचालक पवन कुमार रजक ने बताया इसके साथ ही, केवाईसी प्रक्रिया पर भी निरंतर काम किया जा रहा है, जिससे सभी उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन अपडेटेड व सुरक्षित रहे. बेमौसम बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में रसोई गैस सिलिंडर की अचानक मांग बढ़ गयी है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग हर एक-दो दिन पर किसी न किसी उपभोक्ता का रसोई गैस कार्ड व मोबाइल लेकर सुबह-सुबह एजेंसी के बाहर लंबी लाइनें लगाते हैं. उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि ऐसे मामलों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाये. उन्होंने कहा ने साफ किया कि रसोई गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. सभी उपभोक्ताओं को उनके घर तक समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है. उपभोक्ताओं को संयम व धैर्य रखने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >