किसानों को हुई क्षति के लिए मुआवजा की मांग

किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

पलासी. जिले में 20 मार्च की रात अचानक आये तेज आंधी व मूसलाधार बारिश की वजह से क्षेत्र के किसानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है. तेज आंधी ने किसानों के खेतों में लगे मक्का व गेहूं की फसल क्षति पहुंचाई है. किसान माया नंद झा, दिवाकर झा, ब्रह्मानंद चौधरी, विश्वनाथ राम, संतलाल मंडल, हजारी प्रसाद मंडल, चंद्रिका प्रसाद यादव, संजय यादव, मनीषा यादव, हरिहर विश्वास, मनीलाल मंडल, सुकदेव मांझी, गणेश ऋषिदेव, राजेन्द्र ऋषिदेव सहित आदि ने बताया कि हमलोग काफी मेहनत व कर्ज लेकर मक्का व गेहूं की फसल अपने खेतों में लगाये थे. लेकिन मौसम की मार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. किसानों ने आंधी व बारिश की वजह से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर सरकार द्वारा किसानों को हुई क्षति की भरपाई के लिए मुआवजा के भुगतान की मांग की है. ऐसा नहीं करने पर सरकार के विरुद्ध एकजुट आंदोलन की चेतावनी किसानों ने दी है.

—–

किसानों को फसल क्षति मुआवजा देने की मांग

फारबिसगंज. बीते 20 मार्च को जिले में आयी तेज आंधी व मूसलाधार बारिश से फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के किसानों को व्यापक क्षति हुई है. खेतों में लगे किसानों की फसल आंधी से पूरी तरह बर्बाद हो गया है. किसानों को हुए क्षति पर फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने गहरा दुख व्यक्त किया है. विधायक मनोज विश्वास ने बिहार सरकार से किसानों को हुए क्षति के लिए मुआवजा राशि के घोषणा की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >