प्रखंड में ऑनलाइन बुकिंग के 25वें दिन दिया जा रहा सिलिंडर

होम डिलवरी की व्यवस्था समाप्त

ग्राहकों ने बताया कि एजेंसी पर आने के बाद मिल रहा सिलिंडर कुर्साकांटा. प्रखंड मुख्यालय स्थित गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की भीड़ देखी जा रही है. ग्राहकों से पूछने पर बताया कि पहले तो आसानी से होम डिलीवरी मिल जाती थी. लेकिन इन दिनों जारी निर्देश के कारण होम डिलीवरी की जगह ऑन लाइन बुकिंग कर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो रहा है. गैस सिलेंडर को लेकर नगमा भारत गैस एजेंसी हत्ता चौक के संचालक मो जमीलुर्रहमान ने बताया कि आपूर्ति में कोई कमी नहीं है. जितनी आपूर्ति मिल रही थी वह मिल रही है. जारी निर्देश का पालन करते हुए गैस सिलेंडर प्रत्येक 25 दिन के अंतराल में दिया जाना है. इसके लिए ग्राहकों को पहले ऑन लाइन बुकिंग करना है. इसके बाद ग्राहकों को सिलेंडर उपलब्ध किया जाता है. होम डिलिवरी बंद होने का खामियाजा ग्राहक उठा रहे हैं, अब वे दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आकर पूरा दिन एक एलपीजी सिलेंडर को लेने में लगा रहे हैं. हालांकि आपूर्ति के अनुरूप हीं एलपीजी की सप्लाई हो रही है उसके बाद भी होम डिलेवरी को बंद करना लोगों को अटपटा लग रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >