फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध हो कड़ी कार्रवाई : सांसद

मध्य प्रदेश के इंदौर क्षेत्र स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में नरपतगंज प्रखंड के पांच मजदूरों की दर्दनाक मृत्यु की खबर से पूरा अररिया जिला शोकाकुल है

नरपतगंज के पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे सांसद, हर परिवार को 25 हजार की सहायता

अररिया/अररिया

. मध्य प्रदेश के इंदौर क्षेत्र स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में नरपतगंज प्रखंड के पांच मजदूरों की दर्दनाक मृत्यु की खबर से पूरा अररिया जिला शोकाकुल है. घटना की सूचना मिलते हीं अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह पीड़ित परिवारों से मिलने नरपतगंज पहुंचे व शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया. सांसद ने मृतक मजदूरों के प्रत्येक परिवार को तत्काल राहत स्वरूप 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की व कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा समाज व सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने गए युवकों की इस तरह असमय मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक व हृदयविदारक है. सांसद ने अररिया जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर निर्देश दिया कि सभी आवश्यक कागजी प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कराई जाए जिससे मृतकों के आश्रितों को शीघ्र उचित मुआवजा व सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जा सके. साथ हीं घायलों के बेहतर इलाज व प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार से भी पीड़ित परिवारों को अधिकतम सहायता प्रदान करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाना आवश्यक है. सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि मानिकपुर के भवानीपुर वार्ड संख्या 05 के धीरज पासवान पिता बघ्घी पासवान, अभिषेक पासवान पिता सलुखी पासवान व गोखलापुर के वार्ड संख्या 08 के अमर कुमार पिता विजय राम व अमन कुमार पिता मनोज पासवान के परिजनों से मिले, अभी तक अभिषेक का शव गांव नहीं पहुंचा है, घटना झकझोर देने वाली है. मन व्यथित है, पटाखा फैक्ट्री में मानक का प्रयोग नहीं होने के कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं, फैट्री संचालक के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, सरकार से हर तरह की सहायता उपलब्ध कराया जायेगा. इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >