स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

स्वास्थ्य शिविर में हुई मरीजों की जांच

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र किे सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जबकि शिविर के दौरान चिकित्सक की टीम ने सैकड़ों मरीजों की नि:शुल्क जांच कर मुक्त दवा का वितरण कराया. मालूम हो कि मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में एक विशेष स्वास्थ्य अभियान है, जिसके अंतर्गत नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है. वहीं प्रखंड क्षेत्र के सीमा से सटे पथरदेवा, फूलकाहा, घूरना, बसमतिया व बेला में दिन भर चिकित्सक की टीम द्वारा दिनभर शिविर में लोगों की जांच कर दवाई दी. इस मौके पर जिला संयोजक संजीव पासवान, जिला महामंत्री भाजपा राजेंद्र यादव, विभाग लेखा प्रमुख मनोज कुमार साह, सुरेंद्र यादव उर्फ ननकी यादव के अलावा चिकित्सक टीम व अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >