श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में उमड़ी भीड़

ध्रुव नारायण प्रभु जी की मधुर वाणी से श्रद्धालु हुए भाव विभोर

अररिया. जिला मुख्यालय के शिवपुरी स्थित हरे कृष्ण केंद्र द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के चौथे दिन जगन्नाथ भवन, कृष्णापुरी, एपीएस रोड वार्ड संख्या 09 के समीप ग्राउंड में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सैकड़ों श्रद्धालु श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा सुनने पहुंचे. जहां वृंदावन धाम से पधारे ध्रुव नारायण प्रभु जी की मधुर मुख वाणी ने पूरे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया. भक्तों ने बड़ी श्रद्धा व शिद्दत के साथ प्रभु जी के दिव्य वचनों को सुना व उन्हें अपने जीवन में अमल करने का संकल्प लिया. कथा के दौरान आध्यात्मिक नाम से प्रसिद्ध सर्वात्मा मुरारी दास उर्फ सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि वे 2010 से हरे कृष्ण केंद्र से जुड़े हुए हैं व 2013 में दीक्षा ली थी. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि यह ज्ञान यज्ञ 09 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ था. जो 15 अप्रैल तक चलेगा. प्रतिदिन शाम 05 बजे से रात्रि 09 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है. आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. प्रभु जी ने आध्यात्मिक जीवन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान से जुड़ने से शांति, सुख, समृद्धि व आनंद की प्राप्ति होती है. बुराईयां धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है व भगवान का प्रेम प्राप्त कर जीवन हमेशा प्रसन्न रहता है. उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इस ज्ञान यज्ञ में शामिल हो. कथा सुनें व भक्ति रस का आनंद लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >