भाकपा ने विभिन्न समस्याओं को लेकर दिया धरना

सकरार पर लगाये कई आरोप

फारबिसगंज. राज्य पार्टी के आह्वान पर जमीनी विवाद की समस्याओं व अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर भाकपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दे कर जम कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. भाकपा अंचल परिषद फारबिसगंज के द्वारा शहर के एफसीआइ चौक के समीप स्थित कार्यालय परिसर से एक जुलूस निकाल कर भाकपा कार्यकर्ताओं ने अपने मांगों के समर्थन में गगनभेदी नारेबाजी करते हुए विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंच कर धरना दे कर प्रदर्शन किया. इस मौके पर सभा का भी आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता शिव नारायण सिंह ने किया. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के सहायक जिला सचिव कॉमरेड गेनालाल महतो ने कहा कि सरकार द्वारा की गयी घोषणाएं व बानी कानून के बावजूद भूमिहीनों द्वारा बासगीत पर्चा के लिए दिया गया हजारों आवेदन वर्षो से लंबित हैं. धरना प्रदर्शन के बाद भाकपा का एक शिष्टमंडल बीडीओ संजय कुमार से मिल कर अपने मांगों के समर्थन में 09 सूत्री मांग पत्र महामहिम राज्यपाल के नाम उन्हें सौंपा. सौंपे गए मांग पत्र में सभी गरीब उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली फ्री करने, बकाया बिल माफ करने, दिव्यांग, विधवा, वृद्ध को 05 हजार रुपया पेंशन राशि का भुगतान करने सहित अन्य मांग शामिल हैं. इस मौके पर कामरेड गेना लाल महतो, लक्ष्मी नारायण भारती, ढेपन ऋषिदेव, मो सलाऊद्दीन, सूर्यानंद, आजाद अंसारी, महेश चौधरी, चंद्रशेखर यादव, सुखाई दास, नंदलाल ठाकुर, राम विलास ऋषिदेव, सोनेलाल सोरेन, मरांग मुर्मू, नायका टुड्डू, उर्मिला देवी, मुजेबुल अंसारी, मो इलियास, आशा देवी, चुल्हिया देवी, भूषण पासवान, लक्ष्मी पासवान, जंगगलू पासवान सहित अन्य मौजूद रहे. ………… पति से विवाद के बाद पत्नी ने खाया जहर अररिया. भरगामा थाना के हॉस्पिटल चौक निवासी धीरेंद्र मंडल की पत्नी पार्वती देवी ने पति से घरेलू विवाद के कारण जहर खा लिया. परिजनों ने बताया कि पति अक्सर विवाद को लेकर मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर पार्वती ने जहर खा लिया. सदर अस्पताल अररिया में भर्ती पार्वती की स्थिति नाजुक बनी हुई है. डॉक्टर अविनाश कुमार ने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर है और इसकी सूचना थाना को भेज दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >