महासंघ का अनुमंडल संयोजक बनने पर बधाई

बैठक में लिये कई निर्णय

37-प्रतिनिधि, अररिया बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट जिला शाखा अररिया कार्यालय सदर अस्पताल में महासंघ गोप गुट के अध्यक्ष रविश कुमार यादव की अध्यक्षता में व सचिव दामोदर शर्मा के संचालन में एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सर्वसम्मति से मो जाफर रहमानी को अनुमंडल शाखा अररिया का संयोजक मनोनीत किया गया. जिसमें अनुमंडल शाखा फारबिसगंज के सचिव व जिला संयुक्त सचिव सुनील कुमार यादव ने अहम भूमिका निभायी. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के अररिया जिला अध्यक्ष मो जाफर रहमानी का चयन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के अररिया अनुमंडल का संयोजक बनने पर शिक्षक संघ के संघीय पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं व बधाई दी है. बधाई देने वालों में अजीत कुमार सिंह, गंगा प्रसाद मुखिया, फिरोज आलम, सना नावेद, कुमार अमित, शमशुल कमर, दिलीप कुमार ठाकुर, जमालुद्दीन, एहतशामुल हसन, प्रकाश विश्वास, शाहनवाज आलम, राजेश कुमार सिंह, मो याहया, तारिक मंसूर, मो शहजामा, जितेंद्र कुमार मंडल, आफताब आलम आदि है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >