-15- प्रतिनिधि, अररिया एसबीआई आरसेटी अररिया द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 12 दिवसीय अगरबत्ती सफल उद्यमी कार्यक्रम आयोजित कर गुरुवार को इसका समापन किया गया. जिसमें 35 महिलाओं व युवतियां को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें 12 दिनों तक प्रशिक्षित करते हुए अगरबत्ती निर्माण के साथ-साथ एक सफल उद्यमी बनने के तरीके भी बताये गये. इसके बाद कार्यक्रम का समापन किया गया. मौके पर समारोह में निदेशक किशोर कुमार यादव, संकाय शशांक शेखर, राम मोहन झा, दीनदयाल, रिशु कुमार सहित महिलाएं व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
