120 घंटे का कोर्स चार सप्ताह में पूरा करें

यूजी पाठ्यक्रम को प्रभावी बनाने की दिशा में पहल

अररिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के अंतर्गत अररिया महाविद्यालय, अररिया में यूजी (सीबीसीएस) पाठ्यक्रम को प्रभावी, पारदर्शी व रोजगार उन्मुख बनाने की दिशा में इंटर्नशिप पाठ्यक्रम पांचवें सेमेस्टर के लिए प्राचार्य डॉ रामदयाल पासवान की अध्यक्षता में कंपनियों, इंटर्नशिप समन्वय समिति के समन्वयक व सदस्यों के साथ प्राचार्य कक्ष में बैठक संपन्न हुई. बैठक में इंटर्नशिप यूजी के पांचवें सेमेस्टर में अनिवार्य रूप से 120 घंटे का कोर्स चार सप्ताह में पूरा करना सुनिश्चित किया गया. इस बैठक में ऑप्टिमार्क वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड पटना के प्रबंधक राहुल कुमार, इंटर्नशिप समन्वय समिति के समन्वयक डॉ संदेश यादव, व समिति के सदस्य डॉ भीष्म कुमार सिंह, डॉ हामिद रेजा अख्तर, डॉ सुबीर राणा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >