सभी लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करें

पीओ ने की मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक

1- प्रतिनिधि, पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा सभा भवन पलासी में शुक्रवार को मनरेगा कर्मियों की एक बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता पीओ रजनीकांत सिंह ने की. बैठक में मुख्य रूप से खेल मैदान पर विषय चर्चा की गयी. पीओ श्री सिंह ने सभी पीआरएस को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि जिस पंचायत में खेल मैदान का निर्माण कार्य फरवरी माह के भीतर नहीं बनाया गया तो उस पंचायत को चिह्नित कर पंचायत में मनरेगा योजना पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध लगा दिया जायेगा. साथ ही किसी भी योजना में डिमांड नहीं लगाया जायेगा. वहीं पंचायत में संचालित सभी लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. साथ हीं चिह्नित मजदूरों को उन्नति का प्रशिक्षण दिया जायेगा. साथ उन्नति प्रशिक्षण में मौजूद मजदूरों को दस दिनों का मानव दिवस का भी भुगतान विभाग द्वारा की जायेगी. मौके पर जेई सुजीत कुमार, पीटीएस राजेंद्र मालवीय, पीआरएस रूस्तम कुमार, राजन कुमार, आसिफ इकबाल, शंभू कुमार, श्याम चंद्र मंडल, संजीव कुमार, सुधीर कुमार, रणधीर कुमार, रूपम कुमारी, ऑपरेटर सुबोध कुमार, अमिन शाहिद, संजीव कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >