Araria, भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल में प्रवेश पर जांच की जा रही नागरिकता प्रमाण पत्र
Copied link
भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल में प्रवेश पर जांच की जा रही नागरिकता प्रमाण पत्र
नेपाली प्रशासन द्वारा शनिवार से लगाया गया है नियम
जोगबनी (अररिया) से सुदीप भारती की रिपोर्ट,
शनिवार की सुबह भारत नेपाल सीमा पर अचानक गाड़ियों की जाम लग गई. जाम लगने के कारणों का पता लगाने पर पता चला की नेपाल प्रशासन द्वारा भारत से नेपाल प्रवेश करने पर भारतीय नागरिकों को अपना पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य कर दिया है. शनिवार सुबह जैसे ही कोलकाता से आने वाली ट्रेन जोगबनी पहुंची तो नेपाल जाने वाले लोगो की भीड़ सीमा पर जमा हो गई. जाम के कारण सीमा पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई. सीमा पर खड़े नेपाल पुलिस के जवान नेपाल प्रवेश करने वाले सभी भारतीय लोगों की पहचान पत्र की जांच करके ही नेपाल में प्रवेश करने दे रहे थे. वही इसकी मॉनिटरिंग नेपाल के उच्च अधिकारी स्वयं सीमा पर खड़े होकर कर रहे थे. वही सीमा पर खड़े नेपाल पुलिस के जवान ने कहा की सरकार से मिले निर्देशों के बाद ही शनिवार से सीमा पर नेपाल में प्रवेश करने वाले सभी भारतीय लोगों की पहचान पत्र की जांच की जा रही है. वही जिसके पास भी पहचान पत्र नहीं है उसे वापस भेज दिया जा रहा है.
बंगाल में हुआ सत्ता परिवर्तन भी हो सकता है कारण
वही नेपाल में सत्ता परिवर्तन भी सीमा पर हो रही सख्ती का कारण हो सकता है. बंगाल में हुई सत्ता परिवर्तन के बाद बंगाल में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के नेपाल में प्रवेश करने की आशंका को लेकर भी सीमा पर नेपाल पुलिस द्वारा कराई से जांच की जा रही है. नेपाल प्रशासन को अब यह भय सता रहा है की रोहिंग्या की तरह अब बांग्लादेशी भी नेपाल घुसने की फिराक में होंगे. इन्हीं सभी कारणों से सीमा पर सख्ती से पहचान पत्र की जांच की जा रही है.
पैनिक होने की आवश्यकता नहीं
वही नेपाल पुलिस का कहना है की यह एक रूटीन जांच है जो की सीमा पर होनी चाहिए. उन्होंने कहा की हमारा उद्देश्य लोगो को परेशान करना नहीं है. हम सिर्फ लोगो की पहचान पत्र जांच कर उन्हें जाने दे रहे हैं. उन्होंने कहा की इससे लोगो को पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.