बाल विवाह मुक्त रथ को किया रवाना

बाल विवाह के खिलाफ चल रहा जागरूकता अभियान

नरपतगंज. नरपतगंज थाना से शुक्रवार को थानाध्यक्ष संजय कुमार ने पुलिस सप्ताह के तहत बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि जागरूकता रथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बाल विवाह जैसे कृतियों के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलायेगी. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बाल विवाह के खिलाफ सजग रहें व इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में अपनी भागीदारी निभायें. बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन अररिया के मार्गदर्शन में एक्सिस टू जस्टिस, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन व जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता रथ निकाला गया है. पुलिस सप्ताह के तहत लगातार थानाध्यक्ष के द्वारा थानां क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAHUL KUMAR SINGH

RAHUL KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >