कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में फारबिसगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

धूप के बावजूद लोगों में दिखा भारी उत्साह

668 मतदाताओं में से 621 ने किया मताधिकार का प्रयोग, 11 प्रत्याशियों के भाग्य को मत पेटी में किया बंद संयुक्त सचिव पद पर पहले ही गणेश प्रसाद यादव निर्विरोध हो चुके हैं निर्वाचित फारबिसगंज. फारबिसगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का सत्र 2026 से 29 तक के लिए चुनाव रविवार को शहर के सिद्ध सागर भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. पर्यवेक्षक के रूप में बीसीडीए के संगठन सचिव सत्येंद्र कुमार, उपाधीक्षक अमरेंद्र कुमार, उपाधीक्षक ईस्ट जॉन जंगी प्रसाद दास, संयुक्त सचिव राकेश रंजन वर्मा, सचिव पूर्णिया लाल मोहन सिंह, उपाध्यक्ष पूर्णिया अशोक आर्या, संगठन सचिव किशनगंज प्रदीप कुमार पोद्दार, सचिव किशनगंज मो ताहिर हुसैन, कोषाध्यक्ष अररिया अमर कुमार ने उपस्थित रह कर अपनी मौजूदगी में चुनाव के मतदान की प्रक्रिया को संपन्न करवाया. मतदान के लिए दो अलग-अलग बूथ बनाये गये थे. सुबह 11 बजे से ही मतदाताओं ने पंक्ति में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. शाम पांच बजे मतदान संपन्न हुआ. जानकारी अनुसार फारबिसगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन में अनुमंडल के तीन प्रखंड फारबिसगंज, नरपतगंज, भरगामा के कुल 668 मतदाताओं में से 621 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर कुल 05 पद के 11 प्रत्याशियों क्रमशः अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मो इम्तियाज,निवर्तमान अध्यक्ष अवधेश कुमार साह,उपाध्यक्ष पद के निवर्तमान उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण सोनू,मनोज मेहता,सचिव पद के निवर्तमान सचिव मनोज कुमार भारती,कुंदन कुमार,शंकर प्रसाद साह,संगठन सचिव मुकेश कुमार जायसवाल,मणि शंकर प्रसाद,कोषाध्यक्ष पद पर निवर्तमान कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता व सुधीर कुमार जायसवाल के भाग्य को मतपेटी में कैद कर दिया है. फारबिसगंज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न कराये जाने को ले कर जहां एसोसिएशन का चुनाव आयोग सह चुनाव संचालन समिति के मार्ग दर्शक विनोद कुमार सरावगी, संदीप डाबरी वाला,अजित झा,जासीम अंसारी,राकेश रौशन सहित अन्य सक्रिय हो कर लगे रहे. वहीं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ स्थानीय थाना के पीएसआइ शिवम कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारी पुलिस बलों के साथ चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के संधारण में सक्रिय रूप से लगे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >