सीएचसी प्रभारी ने बैठक में दिये कई निर्देश

सीएचसी प्रभारी ने की स्वास्थ्य कर्मी के साथ बैठक

सिकटी. सिकटी में 22 अप्रैल 2026 से चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम जारी है. इसकी की सफलता व प्रभावशीलता को सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजमत राणा की अध्यक्षता में डोर टू डोर दस्तक, संस्थागत प्रसव व टीकाकरण, आयुष्मान भारत कार्ड, हीट वेब व मौसमी बीमारियां, परिवार नियोजन व जागरूकता, गुणवत्ता व कार्य की निगरानी सहित कई मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की. बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक अनूप कुमार, बीसीएम, पीरामल फाउंडेशन के संजय कुमार झा, राजीव कुमार सहित अन्य शामिल थे. बैठक का मूल उद्देश्य स्वस्थ जिला के लक्ष्य को प्राप्त करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >