फारबिसगंज. जोगबनी से कोलकाता के बीच परिचालित हो रही चित्तपुर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13159 /60 में पूर्व रेलवे ने इसकी वर्तमान कोच संरचना में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बदलाव किया है. अब इसके रैक में वर्तमान में लगने वाले स्लीपर श्रेणी के 10 कोचों में से तीन को कम उसके स्थान पर थ्री ऐसी इकोनॉमिक श्रेणी के तीन कोच जोड़े गये हैं. जिनको एम 01, एम 02 व एम 03 के नंबर से चिन्हित किया गया है. इसके साथ ही सेकंड एसी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा गया. इस प्रकार इस महत्वपूर्ण ट्रेन में लगने वाले वातानुकूलित कोचों की संख्या अब 09 हो गयी है. बांकी कोच सात स्लीपर क्लास की संख्या व सामान्य श्रेणी के चार कोच व दो एसएलआर होंगे. रेलवे के इस निर्णय का बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन की केंद्रीय समिति के सदस्य बछराज राखेचा, इंडो नेपाल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ रेल यूजर्स के सदस्य विनोद सरावगी, रेलवे कंप्यूटर्स फोरम के सदस्य राकेश रौशन, रेलयात्री संघ के सदस्य चंदन भगत, फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा फारबिसगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मूलचंद गोलछा सहित अन्य ने हर्ष प्रकट करते हुए रेल प्रशासन के प्रति आभार जताया है. यह मांग की है कि आने वाले समय में इस ट्रेन का परिचालन प्रतिदिन करते हुए जोगबनी से इसका प्रस्थान समय सांयकाल 5:00 बजे किया जाये.
चित्तपुर एक्सप्रेस की कोच संरचना में हुआ बदलाव

चित्तपुर एक्सप्रेस की कोच संरचना में हुआ बदलाव
Copied link
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया बदलाव