प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों को दिया प्रमाणपत्र

कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को दिया जा रहा बढ़ावा

सिकटी. कुशल युवा कार्यक्रम के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण के तहत प्रखंड के बरदाहा बाजार के गांधी चौक स्थित कौशल विकास केंद्र में कुशल युवा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण पूरा कर चुके 70 छात्रों के बीच सोमवार को प्रमाणपत्र वितरित किया गया. केंद्र के संचालक एफएल नीरज कुमार ने बताया कि वित्तीय सत्र 2025 के माह जून से दिसंबर बैच के प्रशिक्षुओं युवाओं को कौशल विकास मिशन के तहत बिहार सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम के तहत युवाओं को रोजगार के लिए सक्षम व आत्मनिर्भर बनाना मुख्य उद्देश्य है. कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक इसार अहमद, शिक्षक डॉ रामनारायण, कुशल युवा केंद्र के समन्वयक तैमूर आलम, सहायक समन्वयक शाहीना प्रवीण ने युवाओं को प्रमाण पत्र दिया गया. कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजित कार्यक्रम से न केवल गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिल रहा है, बल्कि रोजगार के बेहतर प्राप्त होने के साथ साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >