फारबिसगंज. पूर्णिया विश्व विद्यालय द्वारा संचालित सीबीसीएस थर्ड सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षा के लिए बनाये गये परीक्षा केंद्र फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज में मंगलवार को भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हो गयी. मंगलवार को परीक्षा के अंतिम दिन प्रथम पाली में 320 परीक्षार्थियों में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे 318 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. जबकि द्वितीय पाली में कुल 350 परीक्षार्थियों में चार अनुपस्थित रहे कुल 346 परीक्षार्थियों ने उपस्थित होकर परीक्षा दी. मंगलवार को परीक्षा के प्रारंभ होते ही प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो डॉ अवधेश कुमार यादव,परीक्षा नियंत्रक राम नरेश सिंह,सहायक परीक्षा नियंत्रक मनोज कुमार राय सभी परीक्षा हॉल में पहुंच कर संचालित परीक्षा का जायजा लेते रहे. परीक्षा नियंत्रक ने जानकारी देते हुए बताया कि फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज में जीरा देवी शीतल साह महिला महाविद्यालय फारबिसगंज व केएन डिग्री कॉलेज कुर्साकांटा का परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
सीबीसीएस थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न
318 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी
