फारबिसगंज. गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत दूसरे चरण की हस्ताक्षर को लेकर फारबिसगंज के खाटू श्याम मंदिर के प्रांगण में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. जिसमें राजस्थान से आए गौ सम्मान आह्वान अभियान बिहार के मुख्य प्रभारी साध्वी निष्ठा गोपाल ने बैठक को संबोधित करते कहीं की दूसरे चरण की हस्ताक्षर के साथ प्रार्थना पत्र पूरे देश भर में एक साथ 27 जुलाई को जिला के सभी जिला अधिकारी को सौंपा जाएगा .उन्होंने कही की गौ माता को सम्मान व संरक्षण मिले साथ ही पूरे भारतवर्ष में गौ हत्या पूर्ण रूप से प्रतिबंध हो, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा मिले उनके संरक्षण एवं पालन पोषण के लिए मंत्रालय में विशेष कानून पास हो ताकि गौ माता को उच्च सम्मान मिल सके इसी उद्देश्य से भारत के बड़े-बड़े साधु संतों के आह्वान पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाई जा रही है. उन्होंने कहीं पहले चरण में लाखों गौ सेवकों ने हस्ताक्षर करवा कर अपने-अपने क्षेत्र के एसडीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र सौंपे थे. अब दूसरे चरण में 27 जुलाई को भारी समर्थन एवं हस्ताक्षर के साथ राज्य के प्रत्येक जिला अधिकारी को दिया जाएगा. गौ माता को उच्च दर्जा दिलाने के लिए सरकार पर दबाव डालने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रखने का काम करेंगे.
दूसरे चरण का प्रार्थना पत्र डीएम को सौंपा जाएगा
गोहत्या पर लगे रोक
