बंद घर का ताला तोड़कर नकद व जेवरात की चोरी

जोकीहाट थाना क्षेत्र के तारण पंचायत वार्ड 12 का मामला

जोकीहाट. जोकीहाट थाना क्षेत्र के तारण पंचायत के वार्ड 12 में चोरों ने सोमवार की रात एक बंद घर को निशाना बनाया. चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकद समेत सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ली. घटना की जानकारी मंगलवार सुबह पीड़ित परिजनों को मिली. इसके बाद तुरंत जोकीहाट थाना पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. पीड़ित गृहस्वामी मरगूब के भाई औवेश ने बताया कि उनके भाई बाहर रहते हैं. उनकी पत्नी गर्भवती होने के कारण मायके गयी हुई थी, जिससे घर बंद था. सोमवार रात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा व अलमीरा में रखे जेवरात व नकदी चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि अलमीरा में रखे करीब 65 हजार रुपये नकद की चोरी हुई है. इसमें 40 हजार रुपये प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि व 25 हजार रुपये अन्य थे. चोरी गये सामान की कुल कीमत लगभग तीन लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है. इस मामले में पीड़ित गृहस्वामी ने जोकीहाट थाना में आवेदन देने की बात कही है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >