कार ने ऑटो में मारी टक्कर, तीन घायल

नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच के गढिया के समीप सोमवार की देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने ऑटो में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी.

नरपतगंज. नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच के गढिया के समीप सोमवार की देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने ऑटो में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो चालक सहित तीन लोग घायल हो गये, जबकि कार चालक कार लेकर भागने लगा. वहीं लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया. इसके साथ ही तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए ऑटो चालक को चिकित्सक के द्वारा बेहतर इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है. घायलों में ऑटो चालक सुपौल जिले के छातापुर उदयचंद साह पिता गुरु प्रसाद साह व सबीरा खातून पति फइम व डोमनी खातून पति सफरुद्दीन बताया जा रहा है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >