अब तक 105 पर एफआइआर व काटे गये 4504 कनेक्शन

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अररिया द्वारा बिजली बिल के बकायेदारों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है.

बिजली बिल के बकायेदारों के खिलाफ सघन अभियान जारी

अररिया. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अररिया द्वारा बिजली बिल के बकायेदारों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है. बकाया बिजली बिल की वसूली के उद्देश्य से बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है. मार्च महीने में अब तक कुल 4504 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया है. वहीं बिजली चोरी मामले को लेकर भी सघन अभियान संचालित है. इस क्रम में इस महीने में अब तक बिजली चोरी के मामले को लेकर कुल 105 लोगों के खिलाफ संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अररिया के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि सभी सहायक विद्युत अभियंता व कनीय विद्युत अभियंताओं को क्षेत्र में सघन अभियान संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया है. इतना ही नहीं बिजली बिल के बकायेदारों का कनेक्शन काटने के लिए विशेष टीम भी बनायी गयी है. बिलिंग एजेंसी के सुपरवाइजर व मीटर रीडर को भी बकाया बिजली बिल वसूली हेतु सघन अभियान चलाने के लिये निर्देशित किया गया है. विभिन्न उपखंडों में छापेमारी कर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की जानकारी उन्होंने दी. सबसे अधिक 25 मामले जोकीहाट उपखंड में दर्ज किये गये हैं. इसके अलावा अररिया ग्रामीण क्षेत्र में 11 व बोची में 10 मामले दर्ज कराये गये हैं. विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इस अभियान के तहत कुल 17.33 लाख रुपये का बकाया व 17.77 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसमें से अब तक करीब 2.93 लाख रुपये की वसूली भी की जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >