सिकटी. प्रखंड मुख्यालय मनरेगा सभागार में सोमवार को पंचायत विकास सूचकांक विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बीडीओ परवेज आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. कार्यक्रम में मनरेगा पीओ संजीव कुमार सुमन, एमओ नवीन कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ अजमत राणा, जीविका के बीपीएम समीउल हसन सहित सभी पंचायत कार्यपालक सहायक, विकास मित्र, कचहरी सचिव, राजस्व कर्मचारी, आवास सहायक, तकनीकी सहायक, पीआरएस, लेखपाल सह आईटी सहायक सहित अन्य मौजूद थे. प्रशिक्षण में बताया गया कि पंचायत विकास सूचकांक योजना पर कार्य के तहत अलग-अलग तरीके के डाटा संग्रहण कर सभी लाइन डिपार्टमेंट से मिलकर किया जायेगा. जो पीडीआई पोर्टल पर अपलोड किया जाना है. प्रशिक्षक आदित्य कुमार झा ने पंचायती राज के निर्देशों को लेकर बताया कि पंचायत विकास सूचकांक एक समग्र सूचकांक है जो सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण को प्राप्त करने में पंचायतों के प्रदर्शन को मापता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
