कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 13 में जिला परिषद के 15वीं वित्त आयोग से निर्मित विभिन्न योजनाओं का शुक्रवार को भाजपा नेता युवा नेता जोशी मंडल, जिप प्रतिनिधि अजीत झा, मंडल अध्यक्ष कुमाेद झा, अमरनाथ झा, प्रकाश सरदार ने संयुक्त रूप से विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया. जिप प्रतिनिधि श्री झा ने बताया कि कमलदाहा पंचायत के वार्ड संख्या 12 में लगभग 15 लाख की लागत से निर्मित सड़क जो कि सरदार टोला जाने वाली सड़क को जोड़ती है का उद्घाटन किया गया. भाजपा युवा नेता जोशी मंडल ने बताया कि मुक्तिधाम का निर्माण दर्शाता है कि सरकार अंतिम पंक्ति की समस्या का समाधान करने में लगी है. मौके पर संजय यादव, पूर्व उप प्रमुख विजय कुमार सिंह, राजू साह, विनोद कुमार मंडल, राजू मंडल, नितेश यादव, ज्ञानदेव सरदार, उद्दी मंडल, मंटू सरदार, पूर्व मुखिया राकेश विश्वास, सरपंच प्रतिनिधि विद्यानंद सिंह, मुरली सिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे.
भाजपा नेता ने किया योजनाओं का उद्घाटन
सड़क बन जाने से बरसात में नहीं होगी परेशानी
