जयनगर से घुरना तक 35 किमी लंबी सड़क के लिए 93 करोड़ मंजूर, 5 लाख लोगों को मिलेगी राहत

Bihar Road Project: अररिया जिले में जयनगर से नरपतगंज होते हुए घुरना तक सड़क को मजबूत करने का काम शुरू हो गया है. करीब 93 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. भारत-नेपाल सीमा तक आना-जाना आसान हो जाएगा.

Bihar Road Project: अररिया जिले में एक बड़ी सड़क परियोजना पर काम शुरू हो गया है. जयनगर से नरपतगंज होते हुए घुरना तक करीब 35.77 किलोमीटर लंबी सड़क को मजबूत किया जा रहा है. इस काम पर लगभग 93 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस सड़क के बनने से इलाके के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी.

क्या-क्या फायदा होगा

किसानों को इसका फायदा ज्यादा मिलेगा क्योंकि वे अपनी फसल आसानी से बाजार तक पहुंचा सकेंगे. यह सड़क कई नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे से जुड़ती है, जिससे पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी. अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना से करीब पांच लाख लोगों को सीधा फायदा होगा. सड़क की चौड़ाई 5.50 मीटर रखी गई है और यह कई महत्वपूर्ण जगहों से होकर गुजरती है, जिससे ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच संपर्क मजबूत होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्वालिटी से नहीं होना चाहिए कोई समझौता- विभाग

पथ निर्माण विभाग के मंत्री ने अधिकारियों और काम कर रही एजेंसी को साफ निर्देश दिए हैं कि काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. साथ ही तय समय में काम पूरा करने पर भी जोर दिया गया है. अगर यह सड़क समय पर बनकर तैयार हो जाती है, तो इससे न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि इलाके में व्यापार और रोजगार के नए मौके भी बढ़ेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 209 नए कॉलेजों में 9196 पदों पर होगी बहाली, बस इस बात का इंतजार, युवाओं के लिए गुड न्यूज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >