Bihar Four lane: बिहार को एक और फोरलेन की सौगात, 58 किमी लंबी सड़क पर हवा से बात करेंगी गाड़ियां

Bihar Four lane: बिहार के अररिया में 58 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनने वाली है. इसके निर्माण से अररिया और सुपौल के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा. साथ ही जिले को जाम से भी मुक्ति मिलेगी. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Four lane: बिहार में अब कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है. कई सड़कों को निर्माण किया जा रहा है. फ्लाइओवर बनाए जा रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के अररिया जिला में हाईवे का जाल बिछ रहा है. यहां पहले से ही फोरलेन सड़क के साथ एनएच 327 E पर गाड़ियां फर्राटा भर रही हैं. अब आने वाले दिनों में जिले में एक और फोरलेन सड़क का निर्माण होगा, जिसको लेकर कवायद चल रही है. यह फोरलेन सड़क परसरमा-जीरोमाइल होगी. यह सुपौल जिले के परसरमा से निकलकर किशनपुर, पिपरा, त्रिवेणीगंज होते हुए अररिया के भरगामा, रानीगंज होते हुए अररिया जीरोमाइल में एनएच 327 E से मिलेगी. इस फोरलेन के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है. जल्द ही इसके लिए जमीन अधिग्रहण से पहले की प्रक्रिया समेत निर्माण को लेकर प्रारूप पर काम शुरू होगा.

तीन प्रखंडों में होगा जमीन का अधिग्रहण

परसरमा-जीरोमाइल फोरलेन के लिए तीन प्रखंड के 35 मौजा में जमीन का अधिग्रहण होगा. जानकारी के अनुसार, इस फोरलेन सड़क की लंबाई अररिया में 58 किलोमीटर लंबी होगी, जो जिले के भरगामा, रानीगंज और अररिया प्रखंड से होकर गुजरेगी. इसके तैयार होने से सुपौल और अररिया के बीच दूरी की कम हो जाएगी और लोगों को इस जिसे से उस जिले जाने में काफी आसानी होगी. साथ ही समय की भी बचत होगी.

जिले में हैं दो नेशनल हाईवे

फिलहाल अररिया जिले से होकर दो एनएच गुजरते हैं, जिसमें एनएच 27 पूर्णिया जिले के जीरोमाइल से निकलकर अररिया, फारबिसगंज, नरपतगंज, प्रतापगंज, सिमराही, सरायगढ़, निर्मली होते हुए दरभंगा, मुजफ्फरपुर निकल जाता है. वहीं, एनएच 327 E सुपौल से निकलकर पिपरा, त्रिवेणीगंज, जदिया, भरगामा, रानीगंज, अररिया, जोकीहाट, ठाकुरगंज हाेते हुए सिल्लीगुड़ी निकल जाता है. एनएच और सड़कों के विस्तार से जिले के विकास को नई पंख मिल रही है. यहां से आसपास के जिलों सहित पटना आने-जाने में लोगोंं को काफी आसानी हो रही है. वहीं एनएच और सड़काें का जाल बिछने से आवागमन भी सुलभ हुआ है.

लैंड ऑफिसर ने क्या कहा?

अररिया के जिला भू अर्जन अधिकारी वसीम अहमद ने इस फोरलेन को लेकर कहा कि परसरमा-जीरोमाइल फोरलेन सड़क लगभग 58 किमी लंबी होगी. यह जिले के तीन प्रखंड अररिया, रानीगंज और भरगामा होकर गुजरेगी. जो सुपौल जिले के परसरमा में मिलेगी. इसके लिए इन तीन प्रखंड के 35 मौजा में जमीन चिह्नित कर अधिग्रहण किया जाएगा.

ALSO READ: Bihar News: वाह रे किसानी! खेत के बदले हवा में उगा दिया आलू, अब दूर-दूर से सीक्रेट जानने पहुंच रहे लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >