Bihar Flood: परमान नदी का जलस्तर बढ़ा, गांवों में अचानक घुसे बाढ़ के पानी से मची अफरा-तफरी

Bihar Flood: नेपाल के तराई क्षेत्रों में शुक्रवार रात हुई मूसलधार बारिश का असर अब सीमावर्ती भारतीय इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. नुना नदी के अचानक उफान पर आने से बिहार के अररिया जिले में कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.

Bihar Flood, अररिया: नेपाल के तराई क्षेत्रों में शुक्रवार की रात हुई मुसलाधार बारिश से प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी भाग में अवस्थित नुना नदी अचानक उफना गयी, जिससे निचले क्षेत्रों में अप्रत्याशित रूप से पानी भर गया. जिससे सिकटी सहित पलासी प्रखंड के पीपरा बिजवार पंचायत के छपनिया गांव, धर्मगंज पंचायत का भट्टाबाड़ी में नुना नदी का पानी प्रवेश कर जाने के कारण गांव जलमग्न हो गया. इतना ही नहीं खेतों में रखा पका मक्का व खलिहान में रखा सूखा हुआ मक्का भी पानी में डूब गया है. इससे किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है.

पड़रिया पंचायत के आधा दर्जन गांव पानी से जलमग्न हो गया है. जिसमें पररिया, सिंघिया, बांसबाड़ी, औलाबाड़ी, पालसी प्रखंड का छपनिया, दुधातोला, बच्चाखाड़ी, भट्टाबाड़ी, जरियाखाड़ी गांव भी शामिल है. एक तो गांव में पानी घुसने से लोग हतप्रभ हैं, वही खलिहान में रखा सूखा मक्का जो व्यापारी द्वारा खरीदा गया था, वह भी पानी में डूब गया है.

सूखी नदी में 10 से 12 फीट तक पानी

शिक्षक नरेश यादव ने बताया कि वे शनिवार को विद्यालय में थे. घर से खबर आयी कि अचानक से सूखी नदी में 10 से 12 फ़ीट पानी भर गया. इतना जल्दी पानी गांव में घुसा कोई सोच भी नही सकता. मई माह में ऐसा बाढ़ कभी आया ही नहीं, लोग सपने में भी नही सोचा था कि सूखा मक्का जो व्यापारी द्वारा तौलाया जाना था, वह पानी में डूब गया. इतना भी समय नहीं मिल सका कि सूखे मक्के को उठा कर दूसरे जगह रखा जा सके. इसी से बाढ़ की विभीषिका का अंदाजा लगाया जा सकता है. इतना हीं नहीं खेतों में लगी मक्का के पकी फसल में भी 5 से 6 फ़ीट पानी भर जाने के कारण फसल पूरी तरह बर्बाद हो गया.

नेपाल में भारी बारिश का कहर

नेपाल में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने व्यापक तबाही मचाई है, जिसका असर पड़ोसी देश भारत के अररिया शहर में भी देखने को मिल रहा है. भारी बारिश के कारण नेपाल के कोसी प्रदेश में कई सड़क मार्ग बंद हो गये हैं, जिससे गांवों का आपसी संपर्क टूट गया है. पूर्व-पश्चिम राजमार्ग, धरान-धनकुटा सड़क मार्ग व कोसी राजमार्ग के धरान-भेडेटार खंड में पेड़ गिरने व सड़क कटाव के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है.

लेउती खोला के पास धरान-धनकुटा मार्ग पर 100 मीटर सड़क कटान के बाद नदी बहने लगी है, जिससे सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं. दर्जनों स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित है, जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इधर भारी बारिश का असर भारत के अररिया शहर में बहने वाली परमान नदी पर भी पड़ा है.

नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ा है, जिसके बाद पानी में छोटी-बड़ी मछलियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. अररिया के मीरगंज पुल के पास स्थानीय लोग जाल व मच्छरदानी लेकर मछली पकड़ने में जुट गये हैं. लोग अपने घरों से उपकरण लाकर नदी किनारे डटे हैं व मछली पकड़ने की होड़ सी लग गयी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बारिश के कारण नेपाल में भूस्खलन, सड़क कटाव के कारण हो रही परेशानी

नेपाल के कोसी प्रदेश में भारी बारिश से पहाड़ खिसकने, बाढ़ व पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आयी हैं. धरान-धनकुटा मार्ग पर सड़क कटाव व कोसी राजमार्ग पर यातायात अवरोध ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. प्रशासन व राहत टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन क्षतिग्रस्त सड़कों व बाधित यातायात ने बचाव कार्यों को चुनौतीपूर्ण बना दिया है.

स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने व नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जतायी है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है, बाढ़ व सड़क अवरोध से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास जारी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 17 IAS का ट्रांसफर, बदले गए पटना के डीएम, चंद्रशेखर को मिली नई जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >