नशीली दवा के दुष्प्रभाव को ले निकाली रैली

लोगों को नशे के दुष्प्रभाव को लेकर किया जागरूक

नरपतगंज. सुरेंद्र विक्रम कमांडेंट के दिशा निर्देशन पर नशा मुक्ति अभियान को लेकर साइकिल रैली निकाली गयी. बाह्य सीमा चौकी ई समवाय बेला के कार्यक्षेत्र में समवाय प्रभारी निरीक्षक (सामान्य) पंकज कुमार शर्मा व 13 अन्य बल कार्मिक द्वारा शुक्रवार को समवाय बेला के कार्यक्षेत्र में आने वाले गांव प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे बेला के वार्ड संख्या 08 के अंतर्गत नशीली दावाओं के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए साइकिल रैली व कार्यशाला आयोजित किया गया. स्थानीय नागरिकों व बल कार्मिकों को ई-प्रतिज्ञा अभियान के तहत जोड़ा गया. उक्त अभियान में ग्रामीणों व बल कार्मिकों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया और नशा नहीं करने का संकल्प लिया गया.22

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >