13-प्रतिनिधि, भरगामा
बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर भरगामा पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में जागरूकता अभियान संचालित किया. इस क्रम में रैली निकाल कर आमजनों को सुरक्षा, नशामुक्ति व अपराध नियंत्रण के प्रति जागरूक किया गया. जानकारी मुताबिक यह अभियान 22 फरवरी से 27 फरवरी तक संचालित किया जायेगा. इस क्रम में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जरूरी कानूनी जानकारी दी जायेगी. जागरूकता रैली ब्लॉक चौक, सुकेला मोड़, भरगामा व महथावा बाजार होते हुए वापस थाना परिसर पहुंच कर संपन्न हुआ. इस क्रम में आम लोगों को नये आपराधिक कानून, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा व शराब के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया. अभियान में थानाध्यक्ष राकेश कुमार, एसआई संजय कुमार सिंह, एसआई राजनारायण यादव, एसआई अखिलेश कुमार, एसआई परवेज आलम, एसआई सिफैत यादव, एसआई चंद्रप्रकाश प्रसाद, एसआई रौशन कुमार, एसआई रामाशीष राम, एसआई रूपा कुमारी सहित अन्य शामिल थे.———
चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
14-बथनाहा. बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर रविवार को बथनाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा हटिया चौक पर नशा मुक्ति अभियान की मजबूती के लिये जागरूकता अभियान संचालित किया गया. यह अभियान 22 फरवरी से 27 फरवरी तक संचालित होगा. अभियान में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत पौधरोपण, नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध सहित अन्य मामलों के प्रति जन जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाना है. अभियान में बथनाहा थानाध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रैली निकाली गयी. इस दौरान अधिकारियों ने आमजनों को साइबर कानून के बारे में जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने आमजनों को साइबर अपराध से बचने, नशा नहीं करने, छोटे-मोटे विवाद को आपसी समन्वय से सुलझाने के प्रति जागरूक किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
