शिक्षित होकर समाज में कायम करें मिसाल

सांसद ने विद्यालय का किया निरीक्षण

परवाहा. रविवार को रानीगंज नगर पंचायत स्थित प्लस टू कन्या आवासीय विद्यालय रानीगंज में छात्राओं के उत्साहवर्धन व नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सांसद प्रदीप कुमार सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना, आत्मविश्वास बढ़ाना व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था. कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद श्री सिंह ने कहा कि शिक्षा हीं वह सबसे सशक्त माध्यम है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है. उन्होंने छात्राओं को मेहनत, अनुशासन व निरंतर अभ्यास के जरिए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने छात्राओं से आत्मनिर्भर बनने व समाज में एक मिसाल कायम करने का आह्वान किया. मौके पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, नगर अध्यक्ष सुमन झा, जदयू नेता रितेश ठाकुर सरदार, शिक्षक ममता यादव, नीतू कुमारी, अभिषेक यादव, आजाद जायसवाल, उमेश मिश्रा, दिलीप दत्ता, राजीव चौधरी, रंजीत यादव, गीत गोविंद महतो, बैजू गुप्ता सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >