आवेदकों से करें सहयोगात्मक व्यवहार : डीएम

डीएम ने किया जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का निरीक्षण

अररिया. जिलाधिकारी विनोद दूहन ने गुरुवार को अररिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना व कुशल युवा कार्यक्रम के क्रियान्वयन के संबंध में जरूरी पूछताछ की. जिलाधिकारी विभिन्न योजनाओं लाभ के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्र से आये आवेदकों से भी सीधे मुखातिब हुए. उन्होंने आवेदकों से जरूरी पूछताछ की. उन्होंने आवेदकों से योजना से संबंधित मार्गदर्शन, दस्तावेज सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन व स्वीकृति प्रक्रिया की स्थिति के बारे में भी फीडबैक लिया. जिलाधिकारी ने डीआरसीसी के प्रबंधक को समयबद्ध, पारदर्शी व सरलता पूर्वक योग्य लाभुकों को योजना लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीआरसीसी कर्मियों को आवेदकों के साथ सहयोगात्मक व संवेदनशील व्यवहार अपनाने के लिए निर्देशित किया गया. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने डीआरसीसी की आधारभूत सुविधाएं, काउंटर व्यवस्था, प्रतीक्षालय, सूचना पट्ट व कार्यप्रणाली का गहनता पूर्वक अवलोकन किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >