पलासी. विभागीय निर्देश के आलोक में सोमवार को प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया. इस क्रम में बीडीओ आदित्य प्रकाश ने भीखा व पेचैली, एमओ कुमुद सिंह ने चहटपुर व बरदबट्टा, सीओ सुशीलकांत सिंह ने सुखसैना, पकड़ी पंचायत पहुंच कर आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन लोगों ने केंद्रों पर सेविका, सहायिका की उपस्तिथि, स्कूल पूर्व बच्चों की उपस्थिति पंजी, पोषाहार वितरण, एफआरएस के तहत टीएचआर वितरण, शौचालय, पेयजल, बिजली, बच्चों को दी जाने वाली पोषाहार आदि की जांच की. वहीं केंद्रों पर बच्चों की साफ सफाई, पोषाहार की गुणवत्ता, शुद्ध पेय जल की व्यवस्था आदि की भी जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में यह जांच की जा रही है.
बीडीओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण
केंद्रों पर बच्चों की साफ-सफाई, पोषाहार की गुणवत्ता व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
