पक्षकारों को नोटिस निर्गत करें बैंक पदाधिकारी

लोक अदालत को लेकर बैंक पदाधिकारियों की बैठक

अररिया. आगामी 10 मई 2025 को व्यवहार न्यायालय अररिया के परिसर में होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को निष्पादित कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैंक पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक संपन्न हुई. यह बैठक प्रिंसिपल जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के दिशा निर्देश पर अवर न्यायाधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव के प्रकोष्ठ में किया गया. बैठक में अवर न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने उपस्थित बैंक पदाधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये. साथ ही अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों को चिह्नित कर पक्षकारों को नोटिस निर्गत करने के संबंध में सभी बैंक पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया. इस मौके पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, को-ऑपरेटिव बैंक, यूको बैंक गैयारी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक आदि बैंक के पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >