केडी कॉलेज शासी निकाय के अध्यक्ष बने अविनाश

अविनाश मंगलम का फुल माला व अंगवस्त्र देकर किया स्वागत

परवाहा. गुरुवार को कलावती स्नातक महाविद्यालय कलावती नगर रानीगंज के प्राचार्य कक्ष में शासी निकाय की बैठक की गयी. जिसमें शासी निकाय के जन प्रतिनिधि सदस्य विधायक अविनाश मंगलम, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ सुधांशु शेखर झा, प्राचार्या प्रो रूपा रानी, शिक्षक प्रतिनिधि डॉ अवधेश कुमार उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता शासी निकाय के सचिव जगदीश प्रसाद जायसवाल ने की. सर्वप्रथम शासी निकाय के सदस्यों ने जन प्रतिनिधि सदस्य विधायक अविनाश मंगलम को फुल माला व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. साथ ही महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो रूपा रानी ने शासी निकाय के अध्यक्ष के लिए जन प्रतिनिधि सदस्य विधायक अविनाश मंगलम के नाम का प्रस्ताव दिया. जिसका बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया. सर्वसम्मति से जनप्रतिनिधि सदस्य विधायक अविनाश मंगलम शासी निकाय के अध्यक्ष चुने गये. मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ दयानंद राउत, उपप्रमुख कलानंद सिंह, इंद्रानंद सिंह, बबलू दत्ता, राहुल कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >