ऑटो चालक पर चाकू से हमला, आरोपित गिरफ्तार

घायल का चल रहा इलाज

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के बरदाहा वार्ड संख्या पांच में अपने सगे भाई ने ऑटो चालक भाई को चलती ऑटो को रोककर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. हालांकि घटना के बाद लोगों ने घायल ऑटो चालक युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया. जहां इलाज कराने के बाद नरपतगंज थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करायी. वहीं मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक में बरदाहा निवासी मो आलम पिता इजरायल बताया जा रहा है. वहीं घायल ऑटो चालक में मो असलम बताया जा रहा है. नरपतगंज थाना में दर्ज प्राथमिकी में मो असलम ने बताया कि ऑटो चलाकर परिवार का जीवन यापन करते हैं. इसी बीच ऑटो लेकर मतनाजा जा रहे थे. इस ऑटो पर मेरा भाई बैठ गया. जब हम मतनाजा के महात्मा चौक पहुंचे कि भाई के द्वारा चलती ऑटो पड़ ही पीछे से चाकू से हमला कर दिया. जहां घायल अवस्था में लोगों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया. मामले को लेकर नरपतगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष धनजी कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >