परवाहा. रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के हांसा स्थित हनुमान मंदिर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ 48 घंटे का अष्टयाम शुरू हुआ. जिसका समापन मंगलवार को किया जायेगा. रविवार को पूरे विधि विधान से पंडित द्वारा भगवान की आराधना के साथ पूजा पाठ किया. महाअष्टयाम को लेकर हनुमान मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है. इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय सहित प्रसिद्ध दर्जनों कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण हरे हरे के नाम से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. नेपाल से आयी महिला कीर्तन मंडलियों ने बेहतरीन झांकी प्रस्तुत की जिसे देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गये. मंदिर कमेटी के सुमित सिंह ने बताया कि रामधुन महाअष्टयाम में भंडारा भी चल रहा है.
हांसा में अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन
अष्टयाम से माहौल हुआ भक्तिमय
