आशा ने स्वास्थ्य केंद्र में किया प्रदर्शन

मांगों को लेकर आशा ने की हड़ताल

नरपतगंज. केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आशा व फेसिलिटेटर ने नरपतगंज सीएचसी में अनिश्चितकालीन धरना की शुरूआत की. अपनी मांगों को लेकर कर्मियों ने शुक्रवार को दिन भर सामुदायिक स्वास्थ्य परिसर में जमकर नारेबाजी की. जबकि नारेबाजी के दौरान आशा कर्मी प्राथमिकता के आधार पर लंबित मासिक पारितोषिक प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित करने व अन्य समस्याओं का तत्परता पूर्वक निदान करने सहित अपनी मांग कर रहे थे. आशा कर्मियों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा वह लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बने रहेंगे. मौके पर आशा कर्मी संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंभा देवी, सचिव कंचन देवी, र ज्योति किरण, चांदनी देवी, रेणु देवी, मधु देवी, रूपा देवी, नूतन देवी, बबली कुमारी, मनीषा कुमारी, कमला देवी, अनीता देवी, हेमलता देवी, रूबी देवी, नीतू देवी, रूबीना प्रवीण, शहजादी बेगम, रेमनी देवी, पूनम कुमारी, सुधा देवी सहित बड़ी संख्या में आशा कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >