जोगबनी. सोमवार को जोगबनी आईसीपी के पास अवैध रूप से भारत में प्रवेश किये चीनी नागरिक को एसएसबी ने पूछताछ के बाद जोगबनी पुलिस के सुपुर्द कर दिया. चीनी नागरिक झोउ हुआन के पास से 600 रुपये भारतीय मुद्रा व 7 हजार 595 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुआ. वहीं गिरफ्तार चीनी नागरिक को विदेशी व आव्रजन एक्ट के तहत जोगबनी पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
गिरफ्तार चीनी नागरिक को भेजा न्यायिक हिरासत में
चीनी नागरिक से पुलिस ने की पूछताछ
